लखपति बिटिया योजना: दिल्ली सरकार की इस योजना से बनेगी हर बेटी लखपति, जानें पूरी जानकारी

देश में बेटियों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं की शुरुआत की जाती हैं, इन योजनाओं में सरकार बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में बेटियों के लिए लखपति बिटिया योजना (Lakhpati Bitiya Yojana) की शुरुआत की गई है। योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आप शिक्षा में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

लखपति बिटिया योजना: दिल्ली सरकार की इस योजना से बनेगी हर बेटी लखपति, जानें पूरी जानकारी
लखपति बिटिया योजना Lakhpati Bitiya Yojana

लखपति बिटिया योजना क्या है?

दिल्ली राज्य में वर्ष 2008 में लाड़ली योजना की शुरुआत की गई थी, सरकार द्वारा हाल ही में इस योजना का नाम लखपति बिटिया योजना कर दिया गया है। इस योजना में सिर्फ नाम ही नहीं बदला गया है बल्कि दी जाने वाली धनराशि को भी बढ़ाया गया है। योजना में कुछ नए बदलाव सरकार द्वारा किए गए हैं। नए नियम इस योजना में 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। योजना में दी जाने वाली राशि को प्राप्त कर बिटिया उच्च शिक्षा को आसानी से प्राप्त कर सकती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी शिक्षा को बीच में ही न छोड़ना पड़े। योजना के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को ही प्रदान किया जाता है।

Lakhpati Bitiya Yojana में किए गए सुधार

दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में इस योजना में मुख्य रूप से चार सुधार किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:-

  1. पहले इस योजना में 36 हजार रुपये दिए जाते थे, अब योजना में 55 प्रतिशत राशि बढ़ा दी गई है। अब सरकार द्वारा बिटिया के लिए 56 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा किए जाएंगे। यह राशि ब्याज के बाद 1 लाख रुपये तक हो सकती है। इस राशि को बिटिया को शिक्षा के उद्देश्य के लिए एवं अन्य जरूरी कार्यों में दिया जाएगा।
    • सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता बिटिया के जन्म के समय 11 हजार रुपये, कक्षा 1, 6, 9 एवं 12 में एडमिशन लेने पर 5-5 हजार रुपये, कक्षा 10 पास करने पर 5 हजार रुपये एवं ग्रेजुएशन या अन्य डिप्लोमा कोर्स करने पर कुल 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।
  2. पहले इस योजना का लाभ केवल स्कूल लेवल तक ही दिया जाता था, अब इस योजना का लाभ ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने पर भी दिया जाएगा, जिसमें 20 हजार रुपये पूरी किस्त में जमा किए जाएंगे। पढ़ाई पूरी होने पर उसे यह राशि ब्याज सहित प्रदान की जाएंगी।
  3. पहले इस योजना में लाभार्थियों को कई प्रकार की परेशानियाँ होती थी, अब योजना को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया जाएगा। ऐसे में लाभ प्राप्त करने में आसानी हो सकती है।
  4. अब इस योजना में आवेदक की पात्रता में आय की सीमा 1.2 लाख प्रतिवर्ष कर दी गई है, ऐसे में लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

लखपति बिटिया योजना से होने वाले लाभ

इस योजना में नए बदलावों के बाद पात्र आवेदकों को आसानी से लाभ प्राप्त हो सकता है। योजना के माध्यम से इस प्रकार लाभ मिलते हैं:-

  • बेटियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी शिक्षा को पूरा कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है, आर्थिक परेशानी की वजह से बेटियों की शिक्षा बीच में न छूटे, इसलिए यह योजना सहायक है।
  • दिल्ली सरकार की इस योजना से बाल विवाह जैसी समस्याओं को हल किया जा सकता है, क्योंकि शिक्षा को बढ़ावा देने से ऐसी सामाजिक समस्याएं खत्म की जा सकती है।

लखपति बिटिया योजना की पात्रताएं एवं जरूरी दस्तावेज

पात्रताएं:

  • लाभार्थी बेटी का जन्म दिल्ली में होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार का कम से कम तीन वर्षों से दिल्ली में ही निवास करना आवश्यक है।
  • लाभार्थी परिवार में केवल दो ही बेटियों को लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी बिटिया का जन्म पंजीकरण आवश्यक है।
  • लाभार्थी बिटिया के परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • लाभार्थी बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी के माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विद्यालय में एडमिशन का प्रमाण
  • आधार से लिंक्ड बैंक पासबुक

लखपति बिटिया योजना की आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक पोर्टल जारी होने के बाद आप इस प्रकार आसानी से आवेदन कर सकते हैं:-

  • योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ एवं रजिस्ट्रेशन करें।
  • पोर्टल में योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन की जांच होने के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

हाल ही में किए गए बदलावों के बाद योजना का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के बाद पारदर्शिता आएगी एवं पात्र नागरिकों को ही लाभ मिल सकता है।

यह भी देखें: लाड़ो लक्ष्मी योजना का ऐसे उठायें लाभ

Lakhpati Bitiya Yojana FAQs

Lakhpati Bitiya Yojana क्या है?
दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को शिक्षा के उद्देश्य पूरा करने के लिए लखपति बिटिया योजना को चलाया गया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों को 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

लखपति बिटिया योजना किस राज्य से जुड़ी है?
Lakhpati Bitiya Yojana दिल्ली से जुड़ी योजना है, इस योजना का पुराना नाम लाड़ली योजना है।

लखपति बिटिया योजना में लाभ कैसे मिलता है?
इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक किस्तों के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाता है, यह लाभ कुल 1 लाख रुपये तक का होता है।

Lakhpati Bitiya Yojana का आवेदन कैसे करें?
अब इस योजना का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

लखपति बिटिया योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करना है, जिससे बेटियों के जीवनस्तर को सुधार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

Leave a Comment