मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: जल्द करें आवेदन, आसानी से पाएं 10 लाख रुपये का लोन

अगर आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं एवं आपको आसान लोन की जरूरत है तो ऐसे में आप सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Mukhyamantri Udyami Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से बिजनेस शुरू करने वाले नागरिक आसानी से बिना ब्याज का लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन की शुरुआत 25 फरवरी से हो गई है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: जल्द करें आवेदन, आसानी से पाएं 10 लाख रुपये का लोन
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना Mukhyamantri Udyami Yojana

क्या है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना?

बिहार सरकार द्वारा राज्य में बिजनेस शुरू करने वाले नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में सरकार द्वारा नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 5 लाख रुपये का लोन माफ हो जाएगा। ऐसे में बिना ब्याज के लोन प्राप्त कर नागरिक आसानी से व्यवसाय की शुरू कर सकते हैं।

योजना में आवेदन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए श्रेणियाँ बनाई गई हैं। योजना का आवेदन आवेदन आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 फरवरी से हो गई है एवं इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक है। योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसरों को पैदा किया जा सकता है।

Bihar Udyami Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार की इस योजना के माध्यम से राज्य में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को बिजनेस की शुरुआत में मदद करने से उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। योजना के माध्यम से राज्य के औद्योगिक विकास दर को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है।

Mukhyamantri Udyami Yojana से लाभ

बिहार की इस योजना के माध्यम से नागरिक खुद का व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाभ रुपये तक के लोन की आर्थिक सहायता कर सकती है। योजना में इस प्रकार यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी:-

  • 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी नागरिकों को प्रदान की जाएगी, जिसे उन्हें वापस नहीं करना होगा।
  • 5 लाख रुपये तक का लोन इस योजना से प्राप्त किया जा सकता है, इस लोन पर बहुत कम ब्याज दर रहती है।

इस योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से नागरिक अपने व्यवसाय को स्थापित कर सकते हैं, वे इस राशि का उयोग कच्चा माल खरीदने, मशीनरी खरीदने एवं अन्य कार्यों में कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही महिलाओं की भागीदारी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

पात्रताएं

  • योजना का लाभ केवल बिहार के नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुसीमा 18 से 50 साल तक होनी चाहिए।
  • आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम 12वीं पास, ITI या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होनी चाहिए।
  • आवेदक जिस जिले में रहते हैं, उसी जिले में उन्हें अपना बिजनेस करना होगा। अन्य जिले के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे।
  • एक बार जिस प्रोजेक्ट का चयन किया गया हो उसे बदला नहीं जा सकता है।
  • बिजनेस में यूनिट का प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड फर्म या LLP होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऐसे करें आवेदन

बिहार सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-

  1. सबसे पहले बिहार सरकार द्वारा बनाई गई मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  2. आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद नवीनतम अपडेट में दिए गए आवेदन हेतु यहाँ पर क्लिक करें पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं, जिसकी सहायता से आप बाद में लॉगिन कर सकते हैं। एवं OTP प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  5. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त हो जाता है, जिसे दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  6. अब पुनः आधिकारिक पोर्टल में जाएँ एवं अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  7. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करें।
  8. आवेदन में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें, एवं फॉर्म को सबमिट करें।

आवेदन की सत्यता की जांच होने के बाद आवेदक को इंटरव्यू एवं ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है, पूरी प्रक्रिया के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ आसानी से किस्तों में मिलना शुरू हो जाता है।

किस प्रकार के बिजनेस पर मिलेगा लाभ?

यदि आप मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नीचे दिए गए बिजनेस शुरू कर सकते हैं:-

  • फूड प्रोसेसिंग उद्योग
  • मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर
  • मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • रेडीमेड गारमेंट्स निर्माण
  • डेयरी और पशुपालन
  • फर्नीचर निर्माण
  • पैकेजिंग उद्योग
  • कंप्यूटर सेंटर
  • ब्यूटी पार्लर

यह भी देखें: पीएम विश्वकर्मा योजना में इन्हें मिलेगा अब लाभ, अभी देखें

Mukhyamantri Udyami Yojana FAQs

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है?
यह बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के माध्यम से बिजनेस शुरू करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपये तक का लोन आसानी से कम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाती है। इसमें 5 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में मिलते हैं।

Mukhyamantri Udyami Yojana का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार द्वारा पात्रताएं निर्धारित की गई है, इनमें नागरिक बिहार का नागरिक होना चाहिए, जिसकी आयु 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए, शैक्षिक योग्यता 12वीं/ITI या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।

बिहार उद्यमी योजना में कितना लाभ मिलता है?
इस योजना में कुल 10 लाख रुपये तक का लाभ प्राप्त होता है, जिसमें से 5 लाख रुपये सब्सिडी होती है एवं 5 लाख रुपये के लोन पर बहुत कम ब्याज दर रहती है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

क्या Mukhyamantri Udyami Yojana से महिलाओं को भी लाभ मिलता है?
हाँ, इस योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।

Leave a Comment