पीएम विश्वकर्मा योजना: इन्हें मिलेगा अब योजना का लाभ, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

देश के आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार के प्रयास किए जाते हैं, ऐसे ही केंद्र सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) चलाई जाती है, इसके माध्यम से सरकार देश को समृद्ध बनाने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों को ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती है। इस योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया यहाँ से जान सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना: इन्हें मिलेगा अब योजना का लाभ, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
पीएम विश्वकर्मा योजना PM Vishwakarma Yojana

पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की पहचान की जाती है, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है, काम के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, एवं उनकी कारीगरी के लिए बाजार उपलब्ध किया जाता है। यह योजना केंद्र सरकार के MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के अंतर्गत चलाई जाती है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में लांच किया था।

PM Vishwakarma Yojana में लकड़ी के काम करने वाले बढ़ई, लोहे का काम करने वाले लोहार, मिट्टी के सुंदर बर्तन बनाने वाले कुम्हार, कपड़े सिलने वाले दर्जी, जूते बनाने वाले मोची, आभूषणों का काम करने वाले सुनार आदि क्षेत्रों से जुड़े कारीगरों को सरकार आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। इस योजना के माध्यम से ऐसे कारीगरों के जीवन में सुधार का काम किया जा सकता है।

PM Vishwakarma Yojana का उद्देश्य

पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य देश के उन कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो अपनी कारीगरी के माध्यम से अपनी कला को संरक्षित कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे कारीगर असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं, ऐसे में उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं मिलता है, न ही उनके पास आधुनिक तकनीक की जानकारी होती है। योजना से उन्हें यह सबकुछ उपलब्ध किया जाता है।

इस योजना के माध्यम से ऐसे कारीगरों को आर्थिक रूप से, तकनीकी रूप से एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाता है। इस प्रकार उन नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाया जा सकता है, और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से कारीगरों को औपचारिक पहचान दी जा सकती है। उनके कौशल को विकसित किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा मिल सकता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलने वाले लाभ

  • इस योजना के माध्यम से नागरिकों को सबसे पहले कुछ दिन की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन्हें एडवांस तकनीक की स्किल्स सिखाई जाती है। इस ट्रेनिंग के दौरान भी उन्हें हर दिन 500 रुपये का स्टाइपैंड प्रदान किया जाता है। बेसिक ट्रेनिंग 5 से 7 दिन एवं एडवांस ट्रेनिंग 15 या उससे अधिक दिन की होती है।
  • ट्रेनिंग के बाद कारीगरों को 15 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपने काम से जुड़े टूलकिट को खरीद सकते हैं।
  • योजना में लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है, जिससे वे आसानी से अपना काम शुरू कर सकते हैं।
  • लाभार्थियों को पहले 18 महीनों में 1 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, उनसे बाद 30 महीनों में यदि उन्हें आवश्यकता हो तो वे अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी

केंद्र सरकार की इस योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें बढ़ई, कुम्हार, लोहार, मोची, दर्जी, नाई, सुनार, धोबी, राजमिस्त्री, नाव बनाने वाले, माल बनाने वाले आदि शामिल होते हैं।

PM Vishwakarma Yojana की पात्रताएं एवं आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई पात्रताएं जरूरी हैं:-

  • योजना का लाभार्थी केवल भारतीय नागरिक ही हो सकते हैं।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • आवेदन पारंपरिक कारीगर, शिल्पकार के रूप में स्वरोजगार करता हो।
  • एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलता है।
  • आवेदन सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक द्वारा बीते 5 साल में इस प्रकार की किसी भी अन्य योजना का लाभ नहीं उठाया गया हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक पासबुक की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा योजना की आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का आवेदन आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं, ऑनलाइन माध्यम से इस प्रकार आवेदन करें:-

  1. योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  2. अब आधिकारिक पोर्टल में अपने मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  4. अब अपना आवेदन सबमिट करें एवं अपनी आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें।

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं कर सकते हैं तो ऐसे में आप अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी देखें: लखपति बिटिया योजना से बने लखपति, देखें किसे मिलेगा लाभ

PM Vishwakarma Yojana FAQs

पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?
यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है, जिसके माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को ट्रेनिंग एवं आर्थिक सहायता के साथ लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है?
इस योजना का लाभ पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों जैसे लोहार, बढ़ई, सुनार, मोची, दर्जी, नाई आदि को प्रदान किया जाता है।

PM Vishwakarma Yojana में कितना लोन मिलता है?
इस योजना में दो चरणों में लोन दिया जाता है, पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का तथा दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है।

क्या पीएम विश्वकर्मा योजना में ट्रेनिंग के दौरान भी किसी प्रकार का आर्थिक लाभ प्राप्त होता है?
इस योजना में ट्रेनिंग के दौरान कारीगरों को 500 रुपये स्टाइपेंड प्रतिदिन तथा 15 हजार रुपये की टूलकिट की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

PM Vishwakarma Yojana का आवेदन कैसे करें?
इस योजना का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Comment